फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले के 259 स्कूलों में विद्यार्थियों ने दिया यूनिट टेस्ट

Thu, 15 Jan 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के 259 ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन विद्यालयों के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से यूनिट टेस्ट आयोजित हुआ। इसमें कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी शामिल रहे। इस दौरान 96 ग्रीष्मकालीन स्कूलों में यूनिट टेस्ट शिक्षण अवधि के दौरान हुए, जबकि 163 शीतकालीन स्कूलों में छुट्टियों के चलते व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये प्रश्नपत्र साझा किए गए।
विज्ञापन

कक्षा 10वीं के लिए टेस्ट की अवधि 30 मिनट और कक्षा 12वीं के लिए 45 मिनट निर्धारित रही। यह टेस्ट बोर्ड परीक्षा पैटर्न और अंकन योजना के अनुसार रहे।
हिमाचल शिक्षा बोर्ड की फाइनल परीक्षाओं की तैयारियों को मद्देनजर रखते हुए कुल नौ यूनिट टेस्ट करवाए जाएंगे।टेस्ट समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। अगले दिन विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिकाएं दिखाकर सही उत्तरों पर चर्चा होगी।
प्रदर्शन के आधार पर छात्रों को दो वर्गों में बांटा जाएगा। कमजोर प्रदर्शन करने वाले ग्रीष्मकालीन स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए रेमेडियल कक्षाएं होंगी। रेमेडियल कक्षाएं 19 जनवरी से प्रतिदिन सुबह 8:50 से 9:30 बजे तक संचालित होंगी। ये विशेष कक्षाएं प्रत्येक विषय की सप्ताह में दो दिन लगेंगी।
विज्ञापन

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि ग्रीष्मकालीन स्कूलों के सभी शैक्षणिक रिकॉर्ड जिला कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा के पास रखा जाएगा। शीतकालीन स्कूलों का रिकॉर्ड संबंधित विषय के अध्यापक और विद्यालय के प्रधानाचार्य के पास जमा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें