फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सलूणी में रंगोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। पीएम श्री राजकीय मॉडल विद्यालय सलूणी में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए खंड स्तरीय रंगोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें सलूणी ब्लॉक के प्राथमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बीईईओ प्राइमरी दिव्या, कार्यकारी बीपीओ सलूणी सुमन बाला, विद्यालय प्रबंधन समिति की माध्यमिक शाखा की अध्यक्ष अंजू कुमारी, उपाध्यक्ष मनोज कुमार और प्राथमिक शाखा के अध्यक्ष राकेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्राथमिक वर्ग की कोलाज प्रतियोगिता में केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय सलूणी की पंखुड़ी प्रथम, डियूर की दीपिका द्वितीय और भूतरोंडा के अर्जुन तृतीय रहे। एकल गान में सात्विक खन्ना ने पहला, केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय मंगली की मधु ने दूसरा और डियूर की जानवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा छठी से आठवीं के वर्ग की पेंटिंग प्रतियोगिता में पीएम श्री सलूणी के अखिल कुमार प्रथम, सिंगाधार की सोनाक्षी द्वितीय और मंजीर की परिधि तृतीय रहीं। समूह नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किहार की आफरीन की टीम प्रथम, मंजीर की वंशिका की टीम द्वितीय और राजकीय उच्च विद्यालय गधेत्रा की कनिका की टीम तृतीय रही। रंगोली प्रतियोगिता में सुरगानी स्कूल के नितिन और रूबल प्रथम, हिमगिरि कोठी की दामिनी और चांदनी द्वितीय जबकि वैष्णवी और माही तृतीय रहीं। समापन पर मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें