चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में विंटर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत सोमवार को स्ट्राइकर और जम्मुहार की टीमों के बीच मैच खेला गया। इसमें स्ट्राइकर की टीम ने दो रन से रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की।
आयोजक एससी नैयर ने बताया कि स्ट्राइकर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 140 रन बनाए। इसमें सवेन ने 50 और लोकिंद्र ने 40 रन का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। जम्मुहार की ओर नरेश और सन्नी ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मुहार की टीम 138 रन पर ही सिमट गई। इसमें दिनेश ने 45 और सन्नी ने 30 रन का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। स्ट्राइकर की टीम ने दो विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।