फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रेहड़ी-फड़ी वालों को अब पहली बार मिल सकेगा 15 लाख रुपये का ऋण

Wed, 26 Nov 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा के राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के तहत रेहड़ी-फड़ी धारकों को मिलने वाले ऋण सीमा में इजाफा हुआ है। इस मिशन में अब पहली बार में ऋण 10 के बजाय 15 लाख रुपये मिलेगा। इससे छोटे व्यापारियों को अपने कारोबार को विस्तार देने में बड़ी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा दूसरी बार ऋण लेने की अधिकतम सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है। यह कदम रेहड़ी-फड़ी धारकों को अधिक पूंजी उपलब्ध करवाकर उन्हें अपने व्यवसाय को ऊंचाई देने का अवसर प्रदान करेगा। इस लोन पर सात प्रतिशत ब्याज रहेगा।
एनयूएलएम की मैनेजर रुचि महाजन का कहना है कि रेहड़ी-फड़ी धारकों की सहूलियत के लिए यह व्यवस्था की गई। शहर के कई रेहड़ीश्रफड़ी धारक राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत दी जा रही विभिन्न योजनाओं से जुड़े हैं। ऐसे में उन्हें ऋण की सुविधा दी जाती है, ताकि वे अपना रोजगार शुरू कर सके
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें