फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: महज दो माह में ही एएसपी का तबादले करने के विरोध में धरने पर उतरे लोग

Tue, 25 Nov 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस अधिकारी हितेश लखनपाल के तबादले को लेकर स्थानीय लोगों ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चिट्टा माफिया और राजनीतिक षड्यंत्र के तहत एएसपी हितेश लखनपाल का चंबा से तबादला किया गया है। दो महीने में ही उनका तबादला होना समझ के परे हैं।
विज्ञापन

धरने पर बैठे लोगों में नरेश रावत ने कहा कि जिले में चिट्टा माफिया काफी समय से है, लेकिन आज तक ऐसी कोई बड़ी कार्रवाई देखने को नहीं मिली, जो कि पिछले दो महीने में देखने को मिली है। 20 ग्राम चिट्टा पहली बार चंबा में पकड़ा गया। इसका पूरा श्रेय एएसपी को जाता है।
उनके मार्ग दर्शन में पुलिस की टीमों ने यह कामयाबी हासिल की। उन्होंने देर रात को होटलों में चलने वाले शराब के धंधे को भी बंद करवाया। इससे पहले इसके खिलाफ किसी भी पुलिस अधिकारी ने कार्रवाई नहीं की। ऐसे में उनका तबादला होना कहीं न कहीं चिट्टा माफिया ओर राजनीतिक षड्यंत्र से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने मांग की है कि यदि सरकार ने उनका तबादला रद्द नहीं किया तो जिले की जनता एकमत होकर आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें