फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लावारिस कुत्तों ने दो दिन में 14 लोगों को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहो (चंबा)। साहो-कीड़ी क्षेत्र में लावारिस कुत्तों के हमलों से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रविवार और सोमवार को लावारिस कुत्तों ने करीब 14 लोगों को काटकर घायल कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहो में इन लोगों ने एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया। कुत्तों के झुंड राहगीरों पर हमला कर रहे हैं, जिससे बच्चों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। अभिभावकों को बच्चों के घर से बाहर निकलने पर अनहोनी का डर सता रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों चैन लाल, भाग सिंह, टेक चंद, होशियार सिंह, प्रहलाद कुमार, चमन सिंह और योगराज का आरोप है कि लावारिस कुत्तों के टीकाकरण और नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इस कारण क्षेत्र में उनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने संबंधित विभाग और पंचायत से कुत्तों के हमलों पर अंकुश लगाने और टीकाकरण सहित आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
पशु चिकित्सा अधिकारी साहो डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि कोई भी ग्रामीण अपने पालतू कुत्तों को टीका लगवाना चाहता है तो पशु डिस्पेंसरी में लगवा सकता है। जहां तक लावारिस कुत्तों का मामला है, विभाग के पास कोई ऐसा स्टाफ नहीं है जो इनको पकड़ सके। अगर ग्रामीण चाहें तो अपने स्तर पर पकड़ कर वैक्सीन लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें