फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: छत टपकी, भरोसा बह गया, बस में छाता खोल करना पड़ा सफर

Sat, 04 Apr 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा- चकलू रूट पर जा रही एचआरटीसी की बस में छत टपकने से गिरा पानी: जागरूक पाठक
विज्ञापन
चकलू रूट पर जा रही एचआरटीसी बस के यात्रियों को झेलनी पड़ीं परेशानिया
विज्ञापन

बदहाल व्यवस्था को लेकर यात्रियों में भारी रोष, चुनौती बन गई सरकारी बसेंं
संवाद न्यूज एजेंसी
पुखरी (चंबा)। सफर की शुरुआत भले ही मंजिल तक पहुंचने के इरादे से हुई थी लेकिन बीच रास्ते यह यात्रा किसी मुसीबत से कम नहीं रही। बाहर आसमान बरस रहा था और अंदर बस।
चंबा से चकलू रूट पर जा रही एचआरटीसी बस की छत से टपक रहा पानी यात्रियों को भिगो रहा था। भीगी हुईं सीटें, फर्श और खस्ता छत ने सफर को ऐसी परीक्षा बना दिया, जहां लोग मंजिल से ज्यादा खुद को बचाने की जद्दोजहद में नजर आए। यह सिर्फ बारिश नहीं थी, बल्कि उस व्यवस्था की परतें खोल रही थी जिस पर भरोसा करके लोग रोज सफर करते हैं। यात्रियों को बस में छाते खोलकर सफर करना पड़ा। तेज बारिश के बीच चंद मिनटों में ही बस पानी से भर गई। यात्रियों को मजबूरन बस में बैठे-बैठे ही छाते खोलने पड़े। सीटें भीग गईं और फर्श पर पानी फैल गया। खिड़कियों और छत से लगातार पानी अंदर आता रहा। बस चालक खुद भी पानी में भीगता रहा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी चंबा-होली रूट पर इस तरह का नजारा देखने को मिला था। बारिश में टपकती छत से बचने के लिए चालक ने एक हाथ में छाता और दूसरे में स्टीयरिंग थामकर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया था। उधर, यात्रियों का कहना है कि निगम प्रबंधन ने खटारा बसाें की मरम्मत करने के बजाय चालक पर ही कार्रवाई कर दी।
यात्रियों में किशोरी कुमार, देव राज, मनजीत सिंह, मनीष कुमार, कमल कुमार, सतीश कुमार और सुमित कुमार ने कहा कि सरकारी बसें अब जोखिम भरे सफर की निशानी बन चुकी हैं। आरोप लगाया कि परिवहन निगम अपनी लापरवाही छिपाने के लिए कर्मचारियों पर कार्रवाई कर पल्ला झाड़ लेता है। बसों की मरम्मत नहीं करवाई जाती है। अब ऐसे हालात हैं कि सरकारी बसों में सफर करना है तो छाता साथ रखना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि मामला ध्यान में लाया गया है। अगर चालक को पता था कि बस की छत से पानी टपक रहा है तो उसे दूसरी बस को रूट पर ले जाना चाहिए था। बसों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें