फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र से मिले बजट का इस्तेमाल नहीं कर पा रही प्रदेश सरकार : हर्ष महाजन

Wed, 14 Oct 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ हेलीपैड के लिए जारी 117 करोड़ खर्च न होने का दावा, मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की ईडी से जांच करवाने की कही बात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने प्रदेश सरकार पर केंद्र से मिलने वाले बजट का सही इस्तेमाल नहीं करने का आरोप लगाया है।
चंबा में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल में नौ हेलीपैड के निर्माण के लिए 13-13 करोड़ रुपये जारी किए थे, लेकिन यह राशि अब तक खर्च नहीं हो पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय नेता हेलीपैड का दौरा कर श्रेय लेने की कोशिश करते हैं, जबकि विकास कार्य आगे नहीं बढ़ रहे हैं। महाजन ने कहा कि प्रदेश सरकार अनटाइड ग्रांट का इस्तेमाल वेतन और अन्य कार्यों में कर रही है। ऐसे में केंद्र ने अब टाइड ग्रांट जारी करने का निर्णय लिया है, ताकि धनराशि का उपयोग निर्धारित उद्देश्यों के लिए हो सके।
मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं का आरोप
सांसद ने चंबा में मनरेगा के तहत टाइलें बिछाने और पौधारोपण के कार्यों में अनियमितताएं होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन मामलों की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच करवाने की मांग की जाएगी। उनके अनुसार, जांच के दायरे में संबंधित अधिकारी भी आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अनियमितताओं में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वे सेवानिवृत्त ही क्यों न हो चुके हों। उन्होंने यह भी कहा कि आकांक्षी जिले में विकास कार्यों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पर साधा निशाना
हर्ष महाजन ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि ऐसा होता तो कांग्रेस की सरकारें विभिन्न राज्यों में कैसे बनतीं। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वह अब तक राष्ट्रीय नेता के रूप में स्थापित नहीं हो पाए हैं। पत्रकार वार्ता में करियां वार्ड के जिला परिषद सदस्य राजसिंह ठाकुर और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें