फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: टैक्सी चालक का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा शव, परिजनों को 20 हजार की फौरी राहत

Wed, 14 Oct 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी की करयास पंचायत के गोष्ठी गांव में मंगलवार देर रात हुई वाहन दुर्घटना में टैक्सी चालक पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रशासन की ओर से तहसीलदार संदीप कुमार ने मृतक के परिवार को 20 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। पैतृक श्मशानघाट पर हिंदू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजेंद्र कुमार अपनी स्कॉर्पियो टैक्सी में सवारियों को चंबा से पांगी छोड़ने गया था। सवारियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के बाद वह वाहन लेकर अपने घर गोष्ठी पहुंचा। देर रात घर के समीप वाहन पार्क करते समय अचानक टैक्सी अनियंत्रित हो गई और खेतों में जा गिरी। हादसे में चालक की जान चली गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। आवासीय आयुक्त पांगी अमनदीप सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से नियमानुसार प्रभावित परिवार को फौरी राहत प्रदान की गई है। हादसे से गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें