फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: श्राद्ध शुरू, रसोई पर महंगाई की मार

Fri, 25 Sep 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
घिया से शिमला मिर्च तक बढ़े दाम, गृहिणियों को बजट संभालना मुश्किल
विज्ञापन

पंजाब से महंगी आवक और बढ़ी परिवहन लागत का खुदरा बाजार पर असर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। श्राद्ध पक्ष शुरू होते ही चंबा बाजार में फल और सब्जियों के दामों में तेजी आ गई है। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली सब्जियों की कीमत बढ़ने से आम परिवारों की रसोई का बजट प्रभावित हुआ है।
बाजार में इन दिनों घिया 50 से 60 रुपये, भिंडी 60 से 70 रुपये, शिमला मिर्च 80 से 90 रुपये, बीन्स 60 से 80 रुपये और टमाटर 50 से 60 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। केले की कीमत 70 से 80 रुपये तक पहुंच गई है। नारियल 50 से 60 रुपये में बिक रहा है।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेताओं के अनुसार इन दिनों अधिकांश सब्जियों की आपूर्ति पंजाब से हो रही है। मंडियों में कीमत बढ़ने और परिवहन लागत बढ़ने का असर स्थानीय खुदरा बाजार पर भी पड़ा है।
सब्जी विक्रेता प्रेम लाल ने बताया कि पंजाब से आने वाली सब्जियों के दाम बढ़े हैं, जिसका सीधा असर चंबा बाजार में दिखाई दे रहा है। देवेंद्र कुमार ने कहा कि मंडी से महंगे दाम पर सब्जियां मिलने के कारण उन्हें भी अधिक कीमत पर बिक्री करनी पड़ रही है। आवक सामान्य होने पर दाम कम होने की उम्मीद है।
गृहिणी चंपा ने कहा कि सब्जियों के बढ़े दाम से मासिक बजट प्रभावित हो रहा है। वहीं, मेहनाज ने बताया कि पहले जितने पैसे में अधिक सब्जियां आ जाती थीं, अब उसी बजट में मात्रा कम करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


10 अक्तूबर तक रहेगा श्राद्ध पक्ष
ज्योतिषी मनजीत कुमार शर्मा ने बताया कि 26 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध रहेगा और श्राद्ध पक्ष 10 अक्तूबर 2026 तक चलेगा। उन्होंने बताया कि शास्त्रों में मनुष्यों के लिए देव ऋण, ऋषि ऋण और पितृ ऋण तीन ऋण बताए गए हैं। श्राद्ध के माध्यम से पितृ ऋण उतारना आवश्यक माना गया है। उन्होंने कहा कि जिन माता-पिता ने संतान के आयु, आरोग्य, सुख और सौभाग्य के लिए अनेक प्रयास किए, उनके प्रति कर्तव्य निभाना आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें