चंबा। जिला शतरंज एसोसिएशन ने चंबा में पंडित ऋषभ देव शर्मा मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता करवाई। ओपन श्रेणी में शिवम ठाकुर ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि दैविक शर्मा ने दूसरा और कार्तिक ने तीसरा स्थान हासिल किया। अहमद आफताब चौथे और प्रणव पांचवें नंबर पर हरे।
महिला श्रेणी में अदिति राजपूत ने पहला, श्रेया ने दूसरा, शेफाली चौधरी ने तीसरा, कियारा जोशी ने चौथा और आरोही ठाकुर ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। ओपन श्रेणी में 42 खिलाड़ियों और महिला श्रेणी में आठ खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के उद्घाटन पर श्रीचंद नैयर मुख्य अतिथि के रूप से मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि शतरंज केवल खेल नहीं है, यह अनुशासन और रणनीति सिखाता है। ऐसे आयोजनों से न केवल खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है बल्कि यह समाज में एकता और सहयोग को भी बढ़ावा देता है।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चंबा के एएसपी अभिमन्यु वर्मा पहुंचे और विजेताओं को सम्मानित किया। अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि मैं इस आयोजन का हिस्सा बनकर बेहद गर्वित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. विद्या सागर शर्मा ने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी ने अपनी मेहनत और समर्पण के साथ यह साबित किया है कि वे देश को गर्वित कर सकते हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव सूरी ने समापन समारोह में कहा कि प्रतिभागियों का उत्साह और मेहनत वास्तव में सराहनीय है। इस मौके पर चंदन सहगल, चंदन चौणा, कमलेश्वर सिंह और नवजोत जोशी आदि उपस्थित थे।