फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शहर में दो साल से बिना टेंडर हो रही सफाई, लोगों ने उठाए सवाल

Mon, 03 Nov 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर में दो साल से सफाई व्यवस्था बिना टेंडर के ही चली हुई है। टेंडर की अवधि पूरी होने के बाद नगर परिषद चंबा ने नई टेंडर की प्रक्रिया शुरू नहीं की। इससे नगर परिषद पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि नगर परिषद के अधिकारी इस मामले में जानबूझकर चुप्पी साधे हुए हैं। न तो टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है, न ही वर्तमान सफाई व्यवस्था पर निगरानी रखी जा रही है। इससे पारदर्शिता और वित्तीय जवाबदेही दोनों पर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय निवासी गौत्तम शर्मा, मनोहर लाल, दलीप कुमार, दौलत राम और किशन चंद का कहना है कि शहर के कई वार्डों में कचरा संग्रहण अनियमित हो गया है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे होने की शिकायतें मिल रही हैं। नगर परिषद को जवाब देना चाहिए कि आखिर बिना टेंडर के सफाई कार्य कब तक चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला ध्यान में है। सफाई के टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने के लिए लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे। नीलम नैयर, अध्यक्ष, नगर परिषद चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें