फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा कॉलेज में एसएफआई ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
महाविद्यालय चंबा में प्रदर्शन करते एसएफआई के कार्यकर्ता। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। स्थानीय कॉलेज के गेट के बाहर एसएफआई इकाई ने धरना-प्रदर्शन किया। शुक्रवार सुबह साढ़े दस से लेकर साढ़े ग्यारह बजे तक प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का संचालन करते हुए कॉमरेड नीतू ने कहा कि प्रदर्शन करने का उनका उद्देश्य कर्नाटक के एक महाविद्यालय में संघ की विचारधारा रखने वाले छात्र संगठन ने मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनकर कॉलेज आने से रोका।
विज्ञापन

जब छात्राओं ने ड्रेस कोड वाला हिजाब पहना तो संघ की विचारधारा रखने वाला छात्र संगठन उन छात्राओं को कॉलेज में आने से रोकता है। बालिका उप समिति की सह संयोजक राशि ने कहा कि इस तरह की विचारधारा रखने वाला संगठन सोचता है कि महिलाएं न तो पढ़ सकती हैं और न ही उनकी बराबरी के कार्य कर सकती हैं। कहा कि एक सरकारी शिक्षण संस्थान में किसी भी छात्र अथवा छात्रा की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाना सरासर गलत है।
प्रदर्शन के अंत में राशि ने कहा कि यदि कर्नाटक सरकार और प्रशासन की ओर से जल्द इस पर उचित फैसला न लिया गया तो एसएफआई उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की रहेगी। इस मौके पर मुकेश कुमार, अंकेश कुमार, धर्मेंद्र ठाकुर, खेमराज, प्रेम, रवि, विनीता कुमारी, नीतू कुमारी, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें