फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र अस्सी स्कूलों ने ही इंस्पार मानक के तहत किया ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के सरकारी और गैर सरकारी स्कूल इंस्पायर मानक योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में विभाग की ओर से अब तय अवधि से पहले नॉमिनेशन करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

आदेशों के मुताबिक 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन नॉमिनेशन प्रक्रिया जारी रहेगी। जो स्कूल इसके लिए ऑनलाइन नॉमिनेशन नहीं करेंगे, संबंधित स्कूल मुखिया इसके लिए स्वयं जिम्मेवार होंगे। विभाग की ओर से स्कूलों को रिमाइंडर जारी किया है।
यह योजना स्कूली छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति दिलचस्पी बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार प्रायोजित है। विभाग की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने मुख्य उद्देश्य समय रहते स्कूलों के नॉमिनेशन करवाना है। जानकारी के अनुसार अब तक करीब अस्सी स्कूलों ने नॉमिनशन किया है, जबकि अन्य स्कूलों ने अभी तक नॉमिनेशन नहीं किया है। योजना के तहत छठी से दसवीं कक्षा तक प्रति स्कूल पांच विद्यार्थियों का नॉमिनेशन करवाया जा सकता है। जबकि जमा एक और जमा दो के विद्यार्थियों के लिए यह योजना नहीं है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि विभाग की ओर से समस्त स्कूलों को इंस्पायर मानक कार्यक्रम के तहत नॉमिनेशन के लिए निर्देशित किया है। जो स्कूल नॉमिनेशन नहीं करेंगे, वे इसके लिए स्वयं जिम्मेवार होंगे।
विज्ञापन

चार साल पहले बढ़ाई गई थी प्रोत्साहन राशि
चार साल पहले इंस्पायर मानक अवार्ड कार्यक्रम की प्रोत्साहन राशि को बढ़ा दिया गया है। छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के तौर पर दस हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। पहले पांच हजार रुपये मिलते थे। सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि बढ़ाने का मकसद वैज्ञानिक गतिविधियों में विद्यार्थियों की रुचि को बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें