फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुराह में भड़सर और गग्गल स्कूल के रसोईघर बारिश से धराशायी

Wed, 10 Aug 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह उपमंडल में भारी बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन हुआ है। सरकारी भवन इसकी चपेट में आए हैं। चुराह के प्राथमिक स्कूल भड़सर में मंगलवार को भारी बारिश से रसोईघर ढह गया।  जिससे स्कूल भवन में भी दरार आ गई है।
विज्ञापन


रसोईघर रात को ढहा और उस समय भवन में कोई मौजूद नहीं था। बुधवार सुबह जब स्कूल के बच्चे और अध्यापक वहां पहुंचे तो रसोई घर धराशायी हो चुका था। बुधवार को स्कूल प्रबंधन समिति ने स्कूल में आकर इसकी जांच की। स्कूल में आई दरार के कारण भवन के गिरने का खतरा मंडरा रहा है।

स्कूल के बच्चों को खेलने के लिए बनाया गया मैदान भी पूरी तरह से भूस्खलन की जद में आ गया है।  स्कूल के बच्चों को आने जाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। उधर दूसरी ओर प्राथमिक स्कूल गग्गल पर भी  भारी चट्टान आने के कारण रसोईघर ध्वस्त हो गए हैं। रसोईघर में रखा  हुआ सामान भी बर्बाद हो गया।  खाने पीने की चीजें भी खत्म हो गई रसोईघर के साथ स्टाफ रूम में भी दरार आ गई हैं। इस संबंध में स्कूल प्रभारी शेर दीन ने बताया कि दोनों स्कूलों का मौका करके सारी रिपोर्ट बीपीईओ कार्यालय तीसा भेजी है। रसोईघर को फिर से बनाने की मांग की है। भारी बारिश होने के कारण मिड-डे मील बनाने में बाधा आ रही है और मिड-डे मील कक्षाओं के कमरों में बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें