फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरागढ़-किलाड़ मार्ग पर सतरूंडी में जेसीबी दुर्घटना में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। बैरागढ़-किलाड़ मार्ग पर सतरूंडी के पास सड़क में कार्य कर रही जेसीबी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि जेसीबी चालक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान टेक चंद निवासी कठवाड़ के रूप में हुई है। यह जेसीबी बतौर हेल्पर काम कर रहा था। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को खाई से निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। जेसीबी हेल्पर ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि चालक की हालत अस्पताल में गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना के कारणों को जानने के लिए घटनास्थल का मुआयना भी किया। इसके साथ ही घायल चालक का अस्पताल में बयान भी कलमबद्ध किया।
विज्ञापन

वहीं प्रशासन की ओर कानूनगो अयूब मोहम्मद ने अस्पताल में जाकर मृतक के परिजनों को दस हजार की फौरी सहायता प्रदान की। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं लग चल पाया है। इसको लेकर पुलिस की टीम जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक एस अरुल कुमार ने बताया कि सतरूंडी के पास जेसीबी दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस घटना के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें