फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतनाला गांव में तीसरी मंजिल से नीचे गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की उल्लांसा पंचायत के सतनाला गांव में तीसरी मंजिल से नीचे गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान ऑरेन भारद्वाज पुत्र केवल निवासी सतनाला के रूप में हुई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले बच्चा घर की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया था। उसे चंबा मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। यहां पर उसकी हालत स्थिर नहीं हुई। इसलिए बच्चे को टांडा से पीजीआई रेफर कर दिया गया। मगर शनिवार शाम को बच्चे ने पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
बच्चे की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्राम पंचायत उलांसा प्रधान कुशला देवी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बच्चा गिरने से गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल ले जाया गया।
विज्ञापन

यहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे पीजीआई लेकर गए। यहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये फौरी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें