Samples for TB potential people in Teesa and Pangi
चंबा। स्वयंसेवियों की टीमें जिले में टीबी मरीजों की प्रतिशतता दर का पता लगाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में डटी हुई हैं। अब तक ये टीमें एक दर्जन लोगों के बलगम के नमूने टीबी जांच करने के लिए ले चुकी हैं। सोमवार को पांगी के थमोह में टीम ने एक महिला का सैंपल लिया। इस महिला में टीबी संभावित लक्षण पाए गए। इसके अलावा तीसा में महिला और किशोर का सैंपल लिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने स्वयंसेवियों और आशा वर्करों की दस टीमें बनाई हैं।
ये टीमें जिले के दस चिह्नित गांवों में लोगों की स्क्रीनिंग करके टीबी की प्रतिशतता दर का पता लगा रही हैं। हर टीम तीन नए टीबी मरीजों की पहचान करेगी। इसके आधार पर जिले में टीबी मरीजों की प्रतिशतता दर घटने या बढ़ने का पता लगेगा। यह अभियान पूरे प्रदेश में चला हुआ है। इसमें साठ प्रतिशत घटी हुई दर दर्ज करने वाले जिले को स्वर्ण पदक के साथ पांच लाख का इनाम दिया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर हरित पुरी ने बताया कि जो टीमें स्क्रीनिंग करने के कार्य में डटी हैं, उन्हें ट्रेनिंग दी गई है। इस अभियान के जरिये जिले में टीबी की प्रतिशतता दर का पता लगाया जाएगा।