फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 73 में साक्षी ठाकुर, 80 के वर्ग में विशाखा ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
पालमपुर में आयोजित राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मेडल और ट्राॅफी जीतने के बाद विजेता
विज्ञापन
चंबा। प्रदेश स्तरीय बेंच प्रेस डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में चंबा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिले पावर लिफ्टरों ने विभिन्न श्रेणियों में चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीते हैं। बेंच प्रेस डेड लिफ्ट प्रतियोगिता में 350 पावर लिफ्टरों को पछाड़ते हुए चंबा के पावर लिफ्टरों ने ये मुकाम हासिल किया है। शिवभूमि पावर लिफ्टिंग जिम के संचालक शुभ कुमार ने बताया कि 17 दिसंबर को कांगड़ा के भवारना में प्रदेश स्तरीय बेंच प्रेस डेड लिफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पावर लिफ्टरों ने भाग लिया। 73 किलोग्राम भार वर्ग में साक्षी ठाकुर ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 80 किलोग्राम भार वर्ग में विशाखा ने स्वर्ण पदक जीता। 75 किलोग्राम भार वर्ग में नवु ने स्वर्ण पदक जीता और डेड लिफ्ट में स्ट्रांग मैन चुने गए। 75 किलोग्राम भार वर्ग में तिलक राज ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 90 किलोभार वर्ग में सोमराज ने रजत पदक जीता। इसके अलावा रणभूमि जिम के संचालक और कोच ने शुभ कुमार ने 110 भारवर्ग में स्वर्ण पदक और बेंच प्रेस में स्ट्रांग मैन का तगमा हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें