तेलका (चंबा)। रोड सेफ्टी क्लब की ओर से तेलका कॉलेज में भाषण, पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग की प्रतियोगिता करवाई गई। मुख्य वक्ता के रूप में मुख्य आरक्षी हेम राज (पुलिस चौकी तेलका) ने शिरकत की। इनके साथ ही मनोज कुमार (कांस्टेबल) भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
मुख्य वक्ता ने सभी सड़क सुरक्षा संबंधी नियम जैसे बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाना, बिना लाइसेंस, बीमा के गाड़ी चलाना आदि नियमों का वर्णन करते हुए इनकी अवहेलना करने पर नियमित दंड की विस्तार से जानकारी दी। कॉलेज के छात्रों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें रुकसाना प्रथम, रिया देवी द्वितीय और अनु देवी तृतीय स्थान पर रही। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने उपस्थित सभी छात्रों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का आग्रह किया। बताया कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम कॉलेज में आयोजित करवाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे।