सुरंगानी(चंबा)। ‘प्रशासन चला गांव की ओर कार्यक्रम’ कार्यक्रम का उपमंडल सलूणी के बयाना पंचायत में आयोजन किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार पवन ठाकुर ने लोगों की समस्याओं को सुना।
उन्होंने विभागों के अधिकारियों को निर्देश भी दिए शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए। इस कार्यक्रम में अधिक शिकायतें एनएचपीसी सुरंगानी की मिली। इसमें पानी, सड़क, रास्ते और अस्पताल में दवाइयां न मिलने पर लोगों ने रोष जताया। लोगों ने विभागों को लेकर भी शिकायतें की। कार्यक्रम में 20 समस्याएं सुनी गईं। बयाना पंचायत के साथ मंजीर पंचायत के ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। तहसीलदार पवन ठाकुर ने सुरंगानी में रास्ते की समस्या सामने आई थी। उन्होंने उस समस्या को मौके पर जाकर भी देखा। उन्होंने कहा कि एनएचपीसी के अधिकारियों के साथ बात कर हल करने का प्रयास किया जाएगा।
प्रशासन चला गांव की ओर कार्यक्रम में तहसीलदार पवन ठाकुर, विकास खंड अधिकारी निशी महाजन, रेंजर ऑफिसर कुलदीप कालिया, पंचायत इंस्पेक्टर सलूणी दर्शन कुमार, वेलफेयर ऑफिसर राजबहादुर, ग्राम पंचायत ब्याणा प्रधान निशा कुमारी, उप प्रधान अजय भारद्वाज, सचिव अशोक शर्मा, मंजीर प्रधान सुरजीत कुमार, उप प्रधान नरेंद्र ठाकुर, वार्ड मेंबर चैनलाल, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जलशक्ति विभाग, समेकित बाल विकास अधिकारी परियोजना बीना देवी, गोरखी देवी, सचिव पंचायत मंजीर रतन चंद, पूर्व प्रधान परविंदर कुमार, ग्राम पंचायत ब्याणा के समस्त वार्ड मेंबर मौजूद रहे।