फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रौंडी स्कूल में 36 बच्चों में से 31 फेल, दो विद्यार्थी ही हो पाए पास 16-17-59

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में जहां कुछेक स्कूलों ने उम्मीद से ज्यादा बढ़िया रिजल्ट दिया है तो वहीं, कुछेक स्कूल ऐसे भी है जहां का रिजल्ट बेहद खराब रहा है। दुर्गम क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च पाठशाला ग्रौंडी में दसवीं कक्षा में दो ही बच्चे परीक्षा उत्तीर्ण कर पाए हैं। तीन बच्चों की कंपार्टमेंट आई है। स्कूल में परीक्षार्थियों की संख्या कुल 36 थी। जिसमें से 31 विद्यार्थी फेल हुए। शिक्षा विभाग खराब रिजल्ट देने वाले स्कूलों का ब्योरा एकत्रित कर रहा है। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2014 में यह स्कूल माध्यमिक से हाई बना। स्कूल स्तरोन्नत होने के बाद हेडमास्टर भी पहुंच गए। एक सप्ताह ही हेडमास्टर स्कूल में ड्यूटी दे पाए। छह साल का समय बीत गया लेकिन यहां आज दिन तक हेडमास्टर नहीं पहुंचे हैं। स्कूल में तीन स्कूल प्रबंधन समिति व दो पीटीए के तहत अध्यापक नियुक्त हैं। स्कूल में एक भी रेगुलर अध्यापक नहीं है।
विज्ञापन

स्कूल में रिलायंस का सिग्नल चार साल पहले आता था। जब से रिलायंस की सेवाएं बंद हुुई हैं, तब से स्कूल में क्नेक्टीविटी ठप पड़ गई है। स्कूल अध्यापकों को भी बात करने के लिए करीब दो किमी स्कूल से निचले क्षेत्र तक आना पड़ता है।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा देवेंद्र पॉल का कहना है कि रिजल्ट मंगवाए जा रहे हैं। दसवीं में कुछेक स्कूलों का रिजल्ट खराब रहा है। स्टाफ की कमी से भी रिजल्ट प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें