फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: लॉकडाउन के दौरान पुराने स्वरूप में लौटा पर्यटन स्थल खज्जियार

Sun, 21 Jun 2020 09:15 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, खज्जियार (चंबा)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन में हिमाचल के चंबा जिले में स्थित पर्यटन स्थल खज्जियार का पुराना स्वरूप दिखाई दे रहा है। खज्जियार मैदान हरी घास से भर चुका है। चारों तरफ हरियाली दिखाई दे रही है। इसके अलावा झील का पानी निर्मल हो चुका है। पानी के अंदर तैरने वाली मछलियां भी साफ दिखाई दे रही हैं। ऐसा नजारा बुजुर्गों के अनुसार 30 से 40 वर्ष पूर्व झील में देखने को मिलता था। क्योंकि उस दौरान खज्जियार में लोगों की चहलकदमी काफी कम होती थी। पर्यटक भी खज्जियार कम ही पहुंचते थे। लेकिन पिछले 20 वर्षों में खज्जियार में पर्यटकों की आमद काफी बढ़ गई थी। इस कारण खज्जियार में गाड़ियों की आवाजाही भी काफी अधिक हो रही थी। झील मैदान में सैकड़ों लोगों की आवाजाही होने से ही घास खत्म होती जा रही थी। इसके अलावा झील का पानी भी मटमैला हो रहा था। लेकिन लॉकडाउन ने एक बार फिर से पर्यटन स्थल खज्जियार को उसके पुराने स्वरूप में लाने का कार्य किया है।

विज्ञापन


 खज्जियार के वरिष्ठ नागरिकों में ओम प्रकाश, सुभाष, मान सिंह, मनोज कुमार, कर्म चंद, हंसराज, देवी सिंह, प्यार चंद, योग राज व पृथी पाल ने बताया कि 40वर्ष पूर्व खज्जियार का नजारा काफी अलग होता था। झील निर्मल पानी से भरी रहती थी। मैदान हरी घास से भरा होता था। मैदान के चारों तरफ गगनचुंबी देवदार के पेड़ दिखाई देते हैं। लेकिन पर्यटकों की भीड़ बढ़ने के साथ यह नजारा भी खत्म हो गया। लेकिन अब खज्जियार अपने पुराने स्वरूप में दिखाई दे रहा है। जिसे देख वे काफी उत्साहित व खुश हैं। बता दें कोरोना वायरस के चलते हिमाचल में पर्यटन गतिविधियां बंद हैं। हालांकि, होटल- रेस्तरां अब खोले जा सकते हैं, लेकिन इनमें सिर्फ हिमाचली ही जा सकते हैं। पर्यटकों को आने की इजाजत नहीं है। खज्जियार हिमाचल का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है और इसकी प्राकृतिक खूबसूरती को निहारने के लिए हर साल हजारों की संख्या में पर्यटन यहां पहुंचते हैं। इस बार कोरोना के चलते पर्यटन गतिविधियां बंद हैं, इसके चलते खज्जियार  मैदान हरी घास से भर गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें