फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में जुटे देशभर के शोधकर्ता, भूरी सिंह संग्रहालय की 117वीं वर्षगांठ पर सम्मेलन का शुभारंभ

Mon, 03 Nov 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भूरी सिंह संग्रहालय चंबा में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन हिमालयन लेगेसीज : एक्सप्लोरिंग हिस्ट्रीज, हेरिटेज प्रैक्टिसेज एंड कल्चरल फ्यूचर्स का शुभारंभ सोमवार को चंबा में हुआ। इस अवसर पर देशभर से विद्वान, शोधकर्ता और सांस्कृतिक विशेषज्ञ शामिल हुए।
विज्ञापन

यह आयोजन भूरी सिंह संग्रहालय चंबा और नॉट ऑन मैप संस्था के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। सम्मेलन का आयोजन संग्रहालय की स्थापना के 117वें वर्ष के उपलक्ष्य में किया है। इस सम्मेलन का उद्देश्य हिमालयी क्षेत्र के बहुआयामी इतिहास, विरासत और सांस्कृतिक रूपांतरणों की पड़ताल करना है। इसमें नौ राज्यों से आए 20 शोधकर्ता भाग ले रहे हैं।
सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य संग्रहालय शिमला के क्यूरेटर डॉ. हरी चौहान ने किया। विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक, उच्च शिक्षा विभाग, डॉ. विद्या सागर शर्मा, सलूणी कॉलेज प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया और कंवर दिनेश सिंह मौजूद रहे। नॉट ऑन मैप के सह-संस्थापक मनुज शर्मा ने इस दौरान चलो चंबा अभियान के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें