फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की बेटियां किसी से कम नहीं : मनोहर नाथ

Mon, 03 Nov 2025 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मिशन हब के तहत हिम नवोदय नर्सिंग स्कूल ओबड़ी में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत जागरूकता शिविर लगाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के निदेशक विवेक ठाकुर ने की। इस दौरान मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने कहा कि आज की बेटियां किसी से कम नहीं हैं। अपराजिता मैं चंबा की कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी बनाने के साथ उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करना है। वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी मधु शर्मा ने महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्य जानकारी दी। जेंडर स्पेशलिस्ट ज्योति ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। जागोरी संस्था की जिला समन्वयक उमा कुमारी ने किशोरियों से आग्रह किया कि वे मासिक धर्म के प्रति उचित जानकारी का समाज में व्यापक प्रचार-प्रसार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें