जनजातीय भवन बालू में बैठक के बाद राजकीय चालक परिचालक महासंघ चंबा के पदाधिकारी और सदस्य।
- फोटो : Chamba
चंबा। राजकीय अर्द्धराजकीय चालक परिचालक महासंघ जिला चंबा की बैठक जनजातीय भवन बाली में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान कुलदीप कुमार ने की।
बैठक में स्टेट कार्यकारिणी के लीगल एडवाइजर शौकत अली, जिला कार्यकारिणी के चेयरमैन भूप सिंह राणा, महासचिव महेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान संजीव कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में संघ की मांगों और समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। साथ ही आगामी रणनीति तैयार की गई। महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार की ओर से चालकों की वेतन विसंगतियों को अभी तक दूर नहीं किया गया है। इसके चलते चालकों को काफी परेशानियां पेश आ रही हैं।
उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द इस मामले को लेकर जल्द से जल्द सकारात्मक पहल की जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो। बैठक में पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर भी मांग उठाई गई। पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को बंद कर रखा है। इस कारण कर्मचारियों को एनपीएस की सुविधा दी जा रही है। मगर इसमें काफी खामियां हैं और एनपीएस कर्मचारी हित में नहीं है। उन्होंने बताया कि इस बारे में सरकार को अवगत करवाया जा चुका है। अभी तक कोई राहत नहीं दी गई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पुरानी पेंशन योजना को जल्द से जल्द बहाल किया जाए।