फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावी नदी के बीच में जाकर निकाले जा रहे रेत व पत्थर

Mon, 15 Feb 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
करियां से लेकर मुगला तक रावी नदी में अवैध खनन बेलगाम होता जा रहा है। खनन माफिया जहां रावी नदी से अवैध रूप से रेत बजरी निकालकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। वहीं अधिक से अधिक पैसा कमाने के चक्कर जान जोखिम में डालकर पानी के बीच पहुंचकर इस कार्य को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन


 इससे अनहोनी का भी अंदेशा बना हुआ है। कई बार रावी नदी का जलस्तर बढ़ने से ट्रैक्टर नदी के बीच में फंस जाते हैं। इसके अलावा कई मर्तबा ट्रैक्टर चालकों ने ट्रैक्टर से कूदकर जान बचाई है। लेकिन विभाग इस गैरकानूनी कार्य पर लगाम लगाने में विफल रहा है। स्थानीय निवासी संजय, अशोक कुमार, राजेश कुमार, राजेंद्र, नवीन कुमार, प्रमोद, शम्मी व अजय ने कहा कि टीआरटी क्षेत्र में रोजाना रावी नदी में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है।

करियां सड़क मार्ग से रेत से लदे ट्रैक्टर की दिन भर आवाजाही होने से सड़क को भी नुकसान पहुंच रहा है। सड़क मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे पड़ते जा रहे हैं। साथ ही इस मार्ग पर रेत और मिट्टी की भरमार हो गई है। इससे मार्ग के साथ लगते घरों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मार्ग की सारी धूल उड़कर उनके घरों में पहुंच रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि करियां से लेकर मुगला तक रावी नदी में अवैध खनन कर रहे लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए। 
विज्ञापन


उधर, एसडीएम चंबा बचन सिंह ने बताया कि अगर अवैध रूप से कोई रेत निकालता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस संबंध में खनन विभाग व वन विभाग को भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा प्रशासन द्वारा भी अवैध खनन करने वालों के समय समय पर चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें