डलहौजी-खजियार सड़क पर भारी बर्फबारी होने होने के बाद रविवार शाम को मार्ग छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। लेकिन बस लायक मार्ग अभी तक नहीं खुल पाया है।
इससे पर्यटकों के वाहन डलहौजी से खजियार बाया लक्कड़मंडी होते हुए पहुंच रहे हैं। सड़क को पूरी तरह से खोलने के लिए लोनिवि के मजदूर बर्फ हटाने में जुटे हुए हैं। स्थानीय लोगों में प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, चमन लाल, मनीष कुमार, चंद्रेश कुमार, अजय कुमार, बाबू राम और सुभाष कुमार ने बताया कि डलहौजी-खजियार सड़क पर बर्फबारी होने से पर्यटक खजियार नहीं पहुंच रहे थे।
लोनिवि के प्रयास के चलते यह मार्ग छोटे वाहनों के लिए खुल गया है। उधर, डलहौजी के एसडीओ अतुल शर्मा ने बताया कि डलहौजी-खजियार सड़क को रविवार शाम को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया था। शीघ्र ही इस मार्ग को बस लायक बना दिया जाएगा।