चंबा के सिहुंता में छिंज मेले के दौरान दावपेच लगाते पहलवान।संवाद
सिहुंता में दंगल मेले का आयोजन, शाम को कलाकारों ने गीतों से बांधा समां
छोटी माली के विजेता भटियात के ही नब्बू पहलवान बने, नकद पुरस्कार बांटे
संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता दंगल मेले की बड़ी माली रोहतक के रवि पहलवान के नाम रही। उन्होंने मलकीत सिंह को हराया। दूसरी माली के विजेता भटियात के ही नब्बू पहलवान रहे।
उन्होंने अजनाला के मलकीत सिंह को हराया। छिंज मेला कमेटी के प्रधान चूड़ सिंह गुलेरिया ने बताया कि बड़ी माली के विजेता पहलवान को 51 हजार और दूसरी माली के विजेता पहलवान को 31 हजार रुपये की राशि देकर पुरस्कृत किया गया। उन्होंने बताया कि दंगल मेले के अवसर पर स्टार नाइट का भी आयोजन किया गया। इसमें हिमाचली लोक गायक सुजाता भारद्वाज ने पहाड़ी गीतों की प्रस्तुति दी। सुरेंद्र कपूर ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा, प्राइम टाइम में इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा ने अपनी प्रस्तुति दी। साथ ही क्षेत्र के स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी गायकी प्रतिभा से लोगों का मनोरंजन किया। इससे पहले अनुज शर्मा ने मंच संभाला। इस दौरान उन्होंने बाॅलीवुड और पंजाबी गीतों प्रस्तुति दी। उन्होंने सूरज हुआ मध्यम, तेरे नैना सहित दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी आदि की प्रस्तुति से समां बांधा। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।