चंबा। लोकसभा चुनाव को लेकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिढ़कुंड से लेकर सिढ़कुंड गांव और बाजार तक मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों ने रैली के दौरान आगामी एक जून को होने वाले चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य जगदीश चंद, जितेंद्र कुमार, विजय कुमार, रेनुबाला, नमिता कुमारी मौजूद रहे। संवाद
गरनोटा विद्यालय में रैली से जागरूक किए लोग
सिहुंता (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरनोटा में लाेकसभा चुनाव को लेकर प्रधानाचार्य सुखदेव शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इसमें नारा लेखन, पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और लोगों को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रभारी कुलदीप सिंह प्रवक्ता ने चार सदन गंगा, यमुना, सरस्वती और रावी में प्रश्नोत्तरी करवाई। जिसमें गंगा सदन प्रथम, सरस्वती सदन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद