चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एमबीबीएस प्रशिक्षुओं ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली।
चुनावी साक्षरता क्लब की तरफ से प्रशिक्षुओं को मतदान के महत्व के बारे में समझाया गया। प्रशिक्षुओं को बताया गया कि जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए जिम्मेदार मतदाता बनना भी जरूरी है। जागरूक मतदाता ही स्वच्छ राष्ट्र का निर्माण करता है। 18 वर्ष की आयु होने पर हर युवा को अपना वोट बनाना चाहिए। संवाद