फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जलपान कर रहे हॉकी खिलाड़ी का सिर फोड़ा

Tue, 12 Jul 2016 06:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बीच बाजार जलपान कर रहे हॉकी खिलाड़ी का राह से गुजर रहे युवक ने सिर फोड़ डाला। जिसके बाद पीड़ित खिलाड़ी को लहूलुहान अवस्था में क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा में उपचार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन


आरोपी युवक ने किसी वस्तु से हॉकी खिलाड़ी रोहित के सिर पर वार किया। जिससे उसके सिर पर दो टांके लगे। यह वारदात सिटी पुलिस चौकी के समीप ही हुई। जिसके चलते पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बात को आगे बढ़ने से रोक दिया। घटना स्थल से पीड़ित युवक रोहित (23) निवासी चंबा को अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि रोहित चंबा में चल रही हॉकी प्रतियोगिता से सुबह के समय वापस लौट कर चंबा बाजार में जलपान कर रहा था।

इसी दौरान यहां से अभी (17) निवासी पक्काटाला गुजरा। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान अभी ने किसी किसी वस्तु से वार करके रोहित को घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे सिटी पुलिस कांस्टेबल रमेश ने बताया कि पुलिस ने मामला  दर्ज कर लिया है। उधर इस संबंध में डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि बीच बाजार में इस तरह की मारपीट व माहौल खराब करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें