चंबा। जिला के विकास खंड चंबा, मैहला, भरमौर, तीसा, भटियात व पांगी की ग्राम सभाओं के विभाजन के लिए पहुंचे प्रस्तावों को उपायुक्त चंबा ने पंचायती राज विभाग को भेजा है। इसके मुताबिक विकास खंड चंबा की दुलाहर पंचायत को विभाजित कर धानुई पंचायत, मैहला विकास खंड की बाट पंचायत को विभाजित कर घलूण पंचायत और भरमौर विकास खंड की उल्लांसा पंचायत को विभाजित कर तसनाला पंचायत बनाने का प्रस्ताव है।
खणी पंचायत को विभाजित कर लाहल, तीसा विकास खंड की देहग्रा पंचायत को विभाजित कर भडसर पंचायत, भटियात विकास खंड की चूहन और समलेउ पंचायत को कंडेई पंचायत बनाने का प्रस्ताव है। पांगी विकास खंड की साहली पंचायत को विभाजित कर हिलौर, करले पंचायत से अलग कर कवास और करयास पंचायत से अलग कर करयास प्रथम पंचायत बनाने का प्रस्ताव शामिल हैं। उपायुक्त चंबा ने बताया कि विभिन्न विकास खंडों से पंचायतों को अलग कर नई पंचायतें बनाने संबंधी प्रस्ताव पंचायती राज विभाग को भेजे हैं।