फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हरकत में आया विभाग, ओवर फ्लो चैंबर दुरुस्त

Tue, 17 Dec 2024 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जनसाली-आईटीआई मार्ग पर आखिरकार ओवर फ्लो चैंबर को जल शक्ति विभाग ने ठीक करवा लोगों को राहत प्रदान की है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जल शक्ति विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आखिरकार चैंबर को सुचारू करवा दिया। जनसाली-आईटीआई मार्ग पर सीवरेज चैंबर के ठीक होने से अब राहगीरों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

साहो उपमंडल के अधीन आने वाली दर्जनों पंचायतों के बाशिंदे अपनी रोजी-रोटी की जुगत करने के लिए शहर में पहुंचते हैं। इतना ही नहीं, रोजाना यहां से होकर एमबीबीएस प्रशिक्षु, आईटीआई प्रशिक्षु और स्कूली बच्चे आवाजाही करते हैं। लेकिन, बीते पांच दिन से रामगढ़-आईटीआई मार्ग पर सीवरेज चैंबर के ओवर फ्लो होने से राहगीरों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। मोहल्लावासियों और लोगों की ओर से कई बार इसकी शिकायत नगर परिषद चंबा और जल शक्ति विभाग से भी की गई। लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हो पाया। लोगों की ज्वलंत समस्या को दैनिक समाचार पत्र में प्राथमिकता के आधार पर प्रकाशित किया गया। इसके बाद अब जलशक्ति विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ओवर फ्लो सीवरेज चैंबर को ठीक करवा लोगों को राहत दी है।

मामले की जानकारी मिलते ही मंगलवार को सीवरेज का कार्य देख रहे ठेकेदार की लेबर को मौके पर भेज कर ओवर फ्लो सीवरेज चैंबर को ठीक करवा दिया गया है। इससे लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक भारद्वाज, सहायक अभियंता, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें