फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटियात की सुदली पंचायत में जनमंच कार्यक्रम में सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
जन मंच के दौरान मौजूद लोग। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। भटियात विस क्षेत्र के तहत आती सुदली पंचायत में जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने की।
विज्ञापन

जनमंच कार्यक्रम में लोगों द्वारा 92 समस्याओं और मांगों को प्रस्तुत किया गया। इसमें से अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। जनमंच में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सुदली, ढलोग, चूहन, मेहल और केहल में मोबाइल सिग्नल की समस्या के बारे में अवगत करवाया और दूर संचार व्यवस्था को मजबूत करने के बारे में आवाज बुलंद की।
मेल में बिजली की समस्या का मामला भी उठाया। ग्रामीणों ने मांग की कि मेल में 33 केवी स्टेशन स्थापित किया जाए ताकि दूरदराज की पंचायतों को भरपूर बिजली मिल सके। इस दौरान ग्रामीणों ने नैणीखड्ड से कंडेई जाने वाली बस का रूट वाया खैरी समलेऊ करने की मांग उठाई। जनमंच के दौरान ग्रामीणों ने शेरपुर स्कूल में बाउंड्री वॉल का कार्य लटका होने पर नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों ने शेरपुर में चौहड़ा डैम के समीप लाल पुल की मरम्मत करवाने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर का आयोजन भी किया गया। इसमें 10 लोगों के मौके पर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। जबकि 74 लोगों की स्वास्थ्य जांच और निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। कार्यक्रम में 7 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई और 6 जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए। इसके अलावा 22 राजस्व इंतकाल भी दर्ज किए गए। कार्यक्रम में 20 पात्र लोगों को पेंशन योजनाओं के तहत चयनित किया गया। 20 लोगों के आधार कार्ड भी बनाए गए।
इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने जनमंच कार्यक्रम के लिए चयनित ग्राम पंचायतों में शेष 12 पात्र लाभार्थियों को गृहिणी सुविधा योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरित किए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित बेटी है अनमोल योजना के तहत 13 एफडीआर भी वितरित की। इस दौरान मतदाता सूची को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए रखने के साथ सूची में संशोधन और भावी मतदाताओं को पंजीकरण के लिए जागरूक भी किया गया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनमंच सरकार द्वारा शुरू किया गया ऐसा कार्यक्रम है जिसके जरिए लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान घरद्वार पर संभव होता है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत सेचूरेशन हासिल की गई है। कार्यक्रम के दौरान अपंगता प्रमाण पत्र एवं स्वास्थ्य से संबंधित आवेदनों के दृष्टिगत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने जिला प्रशासन को इस संदर्भ में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश देते हुए स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास से तय समय सीमा के भीतर जानकारी जुटाने, कारणों की जांच एवं की जाने वाली आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
इस दौरान विधानसभा में मुख्य सचेतक विक्रम सिंह जरयाल ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र भटियात में की जा रही विकासात्मक योजनाओं का ब्योरा भी रखा।
इससे पहले एसडीएम भटियात जगन ठाकुर ने प्री जनमंच अवधि के दौरान किए कार्यों की जानकारी भी दी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने इस दौरान एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत बेटी अदविका के नाम से आंवला का पौधा भी रोपित किया।
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस मौके पर उपायुक्त डीसी राणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस अरुल कुमार, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, सहायक आयुक्त रामप्रसाद, एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर, एसडीएम भटियात बचन सिंह, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण दिवाकर पठानिया, जल शक्ति रणजीत चौधरी, अधीक्षण अभियंता विद्युत राजीव ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें