सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों पर लगाने के लिए चंबा पुलिस ने तैयार किए चेतावनी स्टिकर।
- फोटो : Chamba
चंबा। शहर में सड़क किनारे बेतरतीब खड़े होने वाले वालों का चालान काटने से पहले चंबा पुलिस चेतावनी जारी करेगी। इसके लिए वाहन के उपर चेतावनी का स्टीकर लगाया जाएगा। इसमें वाहन मालिक को वहां से वाहन हटाने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा।
इसके बाद यातायात निमयों के अनुसार गाड़ी का चालान काटा जाएगा। इसके बाद की जिम्मेदारी वाहन मालिक की होगी। डीएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि शहर में लोग अकसर सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहनों को खड़ा कर देते हैं। इससे यातायात जाम की समस्या बनी रहती है। राहगीरों को भी परेशानी होती है।
पुलिस को मजबूरन उनका चालान काटना पड़ता है। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए पुलिस ने यह व्यवस्था की है। जो भी वाहन सड़क किनारे खड़ा होगा। उसके ऊपर पहले चेतावनी का स्टीकर लगाया जाएगा। उसके बाद भी वाहन वहां से नहीं हटता है तो उसका चालान काटा जाएगा।