फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलका पंचायत में पुलिस ने चलती भट्टी में पकड़ी सौ लीटर शराब

विज्ञापन
कोलका में लगी शराब की भट्ठी - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। कोलका पंचायत में पुलिस ने सौ लीटर देसी अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस की दबिश से पहले ही आरोपी शराब को छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर चलती हुई भट्ठी और देसी शराब का एक ड्रम पकड़ा। भट्ठी को नष्ट कर पुलिस ने शराब को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शकीनी कपूर ने बताया कि बुधवार शाम को जब पुलिस भालका के पास रात्रि गश्त कर रही थी तो उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि कोलका पंचायत में नाले में अवैध रूप से शराब बनाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। जो लोग शराब की भट्ठी चला रहे थे, उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें