फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में जरूरत मुताबिक नहीं मिल रहा पेट्रोल-डीजल

विज्ञापन
भद्रम स्थित पैट्रोल पंप पर परिवहन निगम की बस में तेल भरता कर्मचारी।संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिले में वाहन चालकों को जरूरत के मुताबिक पेट्रोल और डीजल नहीं मिल रहा है। हालात यह हैं कि
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक अब हिंदोस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप के बजाय इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप से बसों में डीजल भरवा रहे हैं। हिंदोस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर तेल की कमी से यह नौबत आई है। पंपों पर बीते तीन-चार दिनों से पेट्रोल की कमी चल रही है।
पंप संचालक चालकों को अब पांच से सात हजार रुपये का तेल भरवाने के बजाय तीन से चार हजार रुपये का तेल भरवाकर अगले दिन तक कमी को दूर करने का हवाला दे रहे हैं। मंगलवार को पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने के लिए छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही लगी रही। कई पेट्रोल पंपों से वाहन चालकों को निराश होकर दूसरे पेट्रोल पंपों का रुख करना पड़ा।
विज्ञापन

गाड़ियों में पेट्रोल भरवाने पहुंचे विनय कुमार, सुरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार, राकेश कुमार आदि ने बताया कि सुल्तानपुर और जुलाहकड़ी में पेट्रोल-डीजल आवश्यकतानुसार नहीं मिल पाया। विकास कुमार ने बताया कि मंगलवार को भारत पेट्रोलियम के पंप पर अपनी गाड़ी में तेल भरवाने के लिए पहुंचे थे लेकिन गाड़ी की टंकी फुल नहीं भरवा पाए। उन्हें दूसरे दिन आने का हवाला दिया गया। पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंचे पर्यटकों ने कहा कि पहले पता होता तो तेल की टंकियां भरवाकर ही खज्जियार आते।
विज्ञापन

हिंदोस्तान पेट्रोलियम के मैनेजर राज कुमार ने कहा कि डिपो में पेट्रोल-डीजल की कमी चल रही है। पहले रोजाना टैंकर पहुंचने से पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं थी लेकिन अब पीछे से सप्लाई कम आ रही है। यही कारण है कि एचआरटीसी बसों को अब मना किया जा रहा है। एचआरटीसी बसों में 23 जनवरी से 8 जून तक तेल भरा गया। कहा कि ट्राले, बसों और ट्रकों में अब पांच से सात हजार के बजाय तीन से चार हजार का ही तेल भरा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें