फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे को पूरी तरह खत्म करने को लोगों का सहयोग जरूरी : बलदेव

Thu, 04 Dec 2025 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जब तक आम लोग पुलिस का सहयोग नहीं करेंगे, तब तक इस नशे का खात्मा पूरी तरह से नहीं हो सकता। इसके लिए लोगों को नशे के सौदागरों की सूचना पुलिस को देनी होगी, ताकि उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर सके। यह बात चंबा में डीएसपी का कार्यभार संभालने के उपरांत एचपीएस अधिकारी बलदेव दत्त ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने साथ ही कहा कि वाहन दुर्घटनाओं के कारणाें का पता लगाकर उसके बचाव के तरीकों पर कार्य करके इन दुर्घटनाओं को रोकने का प्रयास किया जाएगा। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा।
चिट्टा आज के समय में एक गंभीर समस्या बन चुका है। युवा पीढ़ी इसके जाल में काफी तेजी के साथ फंस रही है। इसलिए अभिभावकों को भी इसमें गंभीरता दिखाने की आवश्यकता है। छठी कक्षा से लेकर उच्च कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों के साथ अभिभावकों को हर विषय पर खुलकर चर्चा करनी चाहिए। यदि बच्चे को पहले से अच्छे बुरे का पता होगा, तो वह ऐसी बुराइयों से दूर रहेंगे। जहां तक पुलिस की बात है तो वह अपना कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें