फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सीधे टांडा मेडिकल कॉलेज नहीं जाती कोई भी बस, मरीजों का बढ़ रहा मर्ज

Tue, 25 Nov 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए सीधी बस सेवा नहीं होने के कारण जिले के मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टांडा के लिए केवल एक बस उपलब्ध है, जो भंजराडू से चलती है। इससे चंबा मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को शाम के समय कोटी तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

अधिकांश यात्रियों को मजबूरन निजी वाहनों, टैक्सियों या महंगे किराये के अन्य साधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी संगम कुमार, रविंद्र कुमार, केशव कुमार, सुनील कुमार, दलीप महाजन और अशोक कुमार का कहना है कि जिले से टांडा जैसा बड़ा स्वास्थ्य संस्थान सीधी बस सेवा से न जोड़ना लोगों के साथ अन्याय है।
गंभीर मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को इलाज के लिए सबसे अधिक दिक्कतें हो रही हैं। कई बार मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा न मिलने का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन

लोगों ने परिवहन निगम और राज्य सरकार से मांग की है कि चंबा मुख्यालय से टांडा तक तुरंत सीधी नई बस सेवा शुरू की जाए। उनका कहना है कि यह बस सेवा न केवल मरीजों बल्कि रोजाना आने-जाने वाले सैकड़ों यात्रियों के लिए भी जीवनरेखा साबित होगी।
विज्ञापन

वहीं, एचआरटीसी के डीडीएम शूगल सिंह का कहना है कि यह मामला ध्यान में है और इस समस्या के समाधान के लिए उचित प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें