फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क घूम रहे लोग, कोरोना का खतरा

विज्ञापन
शहर में बिना मास्क दुकानों के आगे खड़े लोग। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय में लोगों लापरवाह हो हो गए हैं। कोरोना प्रॉटोकोल की पालना करने के बजाय बिना मास्क पहने बाजार में घूम रहे हैं। इससे कभी भी कोरोना संक्रमण बढ़ सकता है।
विज्ञापन

जिले के लिए राहत की बात यह है कि अब महज 25 मामले ही सक्रिय हैं। मगर इसी तरह लापरवाही जारी रही तो कोरोना के मामले बढ़ने में समय भी नहीं लगेगा। शहर के मुख्य बाजार सहित न्यू बस स्टैंड में यात्री बिना मास्क देखे जा रहे हैं। गौरतलब है कि अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जिला में काफी मौतें हुई हैं। इसके बावजूद लोग अभी भी लापरवाह हैं।
वहीं कोरोना की दूसरी डोज लगवाने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से अपील कर रहा है। मगर लोग काफी कम संख्या में टीकाकरण केंद्रों में पहुंच रहे हैं। कुल मिलाकर लोग कोरोना के मामले कम होने के बाद लापरवाह होते जा रहे है। उपायुक्त डीसी राणा का कहना है कि बिना मास्क घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि बिना मास्क बाजार में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें