चंबा में कड़कती धूप के बीच छाता लेकर शोभायात्रा देखने के लिए बैठे लोग।संवाद
प्रदर्शनी में लोगों ने सीखा पानी की जांच करना
अधिकारियों ने पीने के पानी की जांच करने की विधि के बारे में बताया
जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता ने प्रदर्शनी में जाकर लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मिंजर मेले के दौरान जल शक्ति विभाग की प्रदर्शनी में लोगों को पीने के पानी की जांच करने की विधि समझाई जा रही है। लोगों को बताया जा रहा है कि विभाग अपने पेयजल भंडारण टैंकों में जमा होने वाले पानी को लोगों को सप्लाई करने से पहले किस प्रकार से जांचता है, जिससे लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी दिया जा सके।
इसको लेकर प्रदर्शनी में विभाग के अधिकारियों ने लोगों को पानी का सैंपल जांचकर भी बताया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए रविवार को विभाग के मुख्य अभियंता सुरेश महाजन विशेष तौर पर मौजूद रहे। उनके साथ अधीक्षण अभियंता राजेश माेंगरा, अधिशासी अभियंता जितेंद्र शर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्शनी के दौरान उन्होंने लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी विभाग के संबंध में दी है। चंबा शहर से लेकर अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में किन पेयजल योजनाओं से पीने के पानी मुहैया करवाया जा रहा है। उनका विवरण तस्वीरों के माध्यम से दिया। साथ ही विभाग की पेयजल टैंकों में रहने वाली कार्यप्रणाली से भी अवगत करवाया।