फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नहीं आए सीएम, ऑनलाइन भी नहीं कर पाए उद्घाटन और शिलान्यास

Sun, 04 Aug 2024 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा मिंजर मेला शोभायात्रा के दौरान प्रस्तुति देते सांस्कृतिक दल के कलाकार।संवाद
विज्ञापन
नहीं आए सीएम, ऑनलाइन भी नहीं कर पाए उद्घाटन और शिलान्यास
विज्ञापन

इंटरनेट की समस्या को बताया जा रहा कारण, अधिकारी दो घंटे तक करते रहे भाग-दौड़
चौगान में ऑनलाइन उद्घाटन के लिए कर दिया तामझाम, फिर क्यों नहीं हुए उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मुख्यमंत्री का दौरा स्थगित होने के बाद ऑनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। इसके पीछे इंटरनेट की समस्या को कारण बताया जा रहा है। हालांकि, अधिकारिक तौर पर इसको लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की गई है। इंटरनेट की समस्या शिमला में रही या चंबा में, इसको लेकर अधिकारी और लोग कुछ समझ नहीं पाए। जैसे ही ऑनलाइन शिलान्यास और उद्घाटन को लेकर शिमला से मुख्यमंत्री के निर्देश हुए तो प्रशासन ने तुरंत चौगान में लैपटॉप और कैमरे सहित इंटरनेट की व्यवस्था मुहैया करवा दी। करीब दो घंटे तक ऑनलाइन शिलान्यास और उद्घाटन करने को लेकर अधिकारी भाग-दौड़ करते रहे, लेकिन शाम होने तक ये उद्घाटन और शिलान्यास ऑनलाइन नहीं हो पाए। शोभायात्रा को निकालने का भी समय हो रहा था। इसके चलते उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया। अब सोमवार को मुख्यमंत्री दोबारा से ऑनलाइन शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। आखिरकार ऑनलाइन होने वाले उद्घाटन क्यों रद्द किया गया इसको लेकर कोई भी अधिकारी बताने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें