भरमौर (चंबा)। भरमौर उपमंडल की हड़सर गांव की बेटी पायल शर्मा ने बेसिक कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड की परीक्षा में प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गंगथ में आयोजित परीक्षा में पायल ने 650 में से 638 अंक प्राप्त किए। उन्होंने 98.15 प्रतिशत अंक लेकर यह उपलब्धि हासिल की है। पायल की इस सफलता से हड़सर गांव सहित पूरे भरमौर उपमंडल और चंबा जिले में खुशी का माहौल है। उपायल के पिता प्रवीण कुमार और माता वेगमा देवी ने बताया कि पायल बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही है। पायल आईटीआई गंगथ के शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की है। लोगों ने पायल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी इसी तरह सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करती रहेगी। संवाद