फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीसा अस्पताल की सड़क पर हिचकोले खा रहे मरीज

विज्ञापन
चंबा के तीसा अस्पताल की और जाने वाला खस्ताहाल मार्ग।
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र के एकमात्र सिविल अस्पताल तीसा की सड़क की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। तीसा जीरो से सिविल अस्पताल तीसा तक करीब 800 मीटर सड़क की सुध नहीं ली जा रही है। इससे मरीजों और स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है। आलम ये है कि सड़क की टारिंग पूरी तरह से उखड़ चुकी है। इससे आए दिन वाहन सड़क पर फंस जाते हैं और मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा तक नहीं मिल पाती है। घंटों लगने वाले जाम के कारण कई मरीजों की जान भी जा चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क इतनी संकरी है कि दो गाड़ियों के क्रॉस करने की भी जगह नहीं है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क को चौड़ा कर इसकी मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों राजीव कुमार, नरेश कुमार, बजर सिंह, दिलीप कुमार, नरेश कुमार, कपिल कुमार, रघुवीर सिंह आदि ने बताया कि सिविल अस्पताल तीसा की सड़क काफी खस्ताहाल हो चुकी है। सड़क किनारे नालियां न होने से बारिश और अन्य जलस्रोतों का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। इससे सड़क पर कीचड़ और गड्ढों की समस्या रहती है। साथ ही इससे वाहन दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है। सिविल अस्पताल तीसा में चुराह विधानसभा क्षेत्र की 53 पंचायतों के लोग इलाज के लिए निर्भर हैं। ग्राम पंचायत सनवाल, झज्जाकोठी, देहग्रा, शलेलाबाड़ी, थनेईकोठी, कुठेड़ बदौरा, हरतवास, सेईकोठी, मंगली, बौंदेडी-जुनास आदि पंचायतों के लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों ने चुराह प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव बिष्ट ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। सड़क पर पेवर ब्लॉक डालने के लिए करीब सात लाख रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है। इसे मंजूरी मिलने पर युद्धस्तर पर कार्य आरंभ करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें