फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: संत निरंकारी भवन मुगला में दिखाया भक्ति का मार्ग

Sun, 09 Aug 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। संत निरंकारी भवन मुगला में महात्मा अरुण महाजन की अध्यक्षता में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

सत्संग का शुभारंभ आरती वंदना से हुआ। सत्संग के दौरान महात्मा अरुण महाजन ने सत्गुरु माता सुदीक्षा के प्रवचनों को संगत के समक्ष प्रस्तुत करते हुए कहा कि संतों ने हमेशा मानवता को यही संदेश दिया है कि परमात्मा को जाना जा सकता है। उन्होंने कहा कि अधिकतर लोग गफलत की नींद में सोते हुए अपने अमूल्य मानव जीवन को व्यर्थ गंवा देते हैं। सत्गुरु ज्ञान चक्षु प्रदान करते हैं जिससे परमात्मा के दर्शन संभव हैं। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य की मूलभूत आवश्यकताएं रोटी, कपड़ा और मकान पूरी हो जाती हैं तो उसकी चाह मान-सम्मान की ओर बढ़ जाती है। हर व्यक्ति सुख और अपनी इच्छा के अनुसार जीवन चाहता है, लेकिन अपने सुख की चाह में कई बार दूसरों को दुख पहुंचाने से भी नहीं चूकता। उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य दूसरों को सुख देने का प्रयास करे तो उसका अपना सुख भी दोगुना हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें