माल वाहक वाहनों की पार्किंग समस्या को लेकर उपायुक्त डीसी राणा से मिलने जाते चालक।
- फोटो : Chamba
चंबा। मालवाहक टेंपो चालकों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उपायुक्त डीसी राणा से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की है कि टेंपुओं को पार्क करने के लिए शहर में जगह दी जाए। प्रतिनिधिमंडल में शामिल चालक आशीष मेहरा, रविंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, संजय कुमार, मनीष कुमार, पंकज कुमार, संजीव कुमार, कुलदीप चंद, अरविंद कुमार, विनोद कुमार, सुनील कुमार, हंसराज और प्रमोद कुमार का कहना है कि पहले चौगान नंबर तीन में टेंपो पार्क करते थे, लेकिन नगर परिषद ने चौगान नंबर तीन को खाली करवा दिया है।
ऐसे में उन्हें गाड़ियां पार्क करने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। इसके कारण उनका काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि लोन लेकर उन्होंने टेंपो खरीदे हैं। ऐसे में स्थायी जगह न होने से उन्हें काम नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि टेंपो संचालकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाए।