फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से लक्कड़मंडी-खज्जियार मार्ग बंद

विज्ञापन
मियाड़ीगला से होकर खज्जियार की अोर जाती गाड़ियां। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। बर्फबारी की वजह से डलहौजी से खज्जियार का फासला बढ़ गया है। जहां पहले खज्जियर पहुंचने के लिए पर्यटक मात्र 22 किलोमीटर की दूरी तय करते थे। वहीं, मंगलवार को खज्जियार पहुंचने के लिए पर्यटकों को करीब अस्सी किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ी। ऐसा लक्कड़मंडी-खज्जियार मार्ग बंद होने के कारण हुआ। इससे पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार मार्ग पर बीते दिनों दो से तीन इंच बर्फबारी हुई है। इस कारण मार्ग पर बर्फ को हटाने में लोक निर्माण विभाग डलहौजी जुटा हुआ है।
विज्ञापन

सड़क पर फिसलन को कम करने के लिए मिट्टी फेंकी जा रही है। बुधवार को मार्ग बहाल होने की पूरी संभावना है, लेकिन पर्यटकों को वाहन चलाते समय काफी सावधानियां बरतनी होंगी। गौरतलब है कि क्रिसमस के मौके पर पर्यटन नगरी डलहौजी में पर्यटकों की भरमार रही। पर्यटक डलहौजी के बाद खज्जियार का रुख कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। लोक निर्माण विभाग डलहौजी के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र भारद्वाज का कहना है कि बुधवार को मार्ग बहाल हो जाएगा। कहा कि मार्ग पर फिसलन होने के चलते पर्यटक विशेष सावधानियां बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें