फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में फंसी पांगी की राशन और बालन की खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ा हुआ है। चंबा-बैरागढ़ वाया साच-पास किलाड़ मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन होने के कारण मार्ग अवरुद्ध पड़ा है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है लेकिन, बड़े वाहनों के लिए मार्ग बहाल न होने के कारण घाटी के लिए जाने वाले राशन की सप्लाई और बालन (लकड़ी) चंबा में फंसी हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कि हर साल साच पास से होकर पांगी के लिए बड़े वहानों से राशन की सप्लाई और इमारती लकड़ी पहुंचाई जाती है लेकिन, इस बार साच पास केवल छोटे वाहनों के लिए ही बहाल किया गया है। साच-पास में हालात ऐसे हैं कि कई जगह पर सड़क का नामोनिशान तक मिट चुका है। यहां से विभाग की ओर से केवल छोटे वाहनों के लिए सड़क का निर्माण किया गया है। साच-पास में जहां हर साल जुलाई में एचआरटीसी की सेवाएं शुरू हो जाती थीं लेकिन, इस बार मार्ग पूरी तरह से बहाल न होने के कारण पांगी के लोगों को हजारों का किराया खर्च कर टैक्सी में सफर करना पड़ रहा है। वहीं, सितंबर के बाद साच पास में बर्फबारी शुरू हो जाएगी। ऐसे में अब इस वर्ष इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बहाल होगी या नहीं हो पाएगी, इस पर संशय बरकरार है।
लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि भूस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। कहा कि मार्ग बड़े वाहनों के लिए भी जल्द खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें