फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भारी हिमपात से देश-दुनिया से कटा पांगी

विज्ञापन
पांगी में ताजा बर्फबारी के दौरान का नजारा।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पांगी (चंबा)। भारी बर्फबारी के चलते कबायली क्षेत्र पांगी देश-दुनिया से पूरी तरह से कट गया है। अब महज हवाई सेवा के जरिये ही पांगी में पहुंचा जा सकता है। किलाड़-जम्मू, किलाड़-मनाली, किलाड़ वाया साच पास मुख्य मार्गों समेत 19 संपर्क मार्ग बाधित होने से ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। रविवार मध्यरात्रि से कबायली क्षेत्र पांगी में बर्फबारी का क्रम बदस्तूर जारी है। ताजा बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में 30 सेंमी और ऊपरी चोटियों पर 90 सेंमी तक बर्फबारी होने से तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया है। बर्फबारी का दौर बीच में कम होने पर पांगीवासी अपने घरों की छतों से बर्फ हटाने में जुट रहे हैं।
कबायली क्षेत्र पांगी के तहत आते किलाड़, मिंधल, धरवास, रैई, पुर्थी, सुराल और साच में बीती मध्यरात्रि से खबर लिखे जाने तक 30 सेंमी ताजा बर्फबारी हो चुकी थी। वहीं पांगी की सुराल, हुड़ान और चस्क भुटोरियों में 90 सेंमी बर्फबारी होने से क्षेत्र में ठंड पहले की अपेक्षा अधिक बढ़ गई है। कंपकंपाती ठंड के बीच ग्रामीण घरों की छतों से बर्फ हटाने के लिए ही बाहर निकल रहे हैं। पांगीवासियों सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, कुलदीप कुमार, आकाश कुमार आदि ने बताया कि बर्फबारी ने कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बर्फबारी में घरों की छतों से बर्फ न हटाए जाने से घरों को नुकसान पहुंच सकता है। पांगीवासियों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि पांगी के लिए हवाई सेवाओं का शीघ्र शेड्यूल जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबायली क्षेत्र पांगी में बीते तीन दिन पहले पुर्थी, साच और धरवास में हिमखंड भी गिरे हैं जिससे सड़कों पर आवाजाही बंद पड़ी है। बीआरओ की तरफ से इन हिमखंडों को हटाया गया। ऐसे में अब रविवार को दोबारा बर्फबारी का क्रम आरंभ हो गया है। इससे लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें